बिहार / शादी के लिए दबाव बनाया तो गर्भवती को जिंदा जलाया, 80% झुलसी युवती

Dainik Bhaskar : Dec 10, 2019, 04:53 PM
बेतिया. बिहार के बेतिया जिले में शादी का दबाव बनाने पर एक गर्भवती को जिंदा जला दिया गया। मंगलवार को बेतिया के नरकटियागंज में इस घटना में लड़की 80% जल गई है। उसे गंभीर हालत में बेतिया सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश करने का आरोपी उसी गांव का है।

आरोपी पर शादी का दबाव रही थी लड़की

बेतिया एसपी निताशा गुड़िया ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। इसी दौरान शारीरिक संबंध बनाए गए। जब युवती गर्भवती हो गई तब उसने लड़के पर शादी का दबाव बनाया। लड़का शादी से इंकार कर रहा था। मंगलवार सुबह लड़की घर में अकेली थी। तभी मौका पाकर आरोपी घर में घुसा और उसके शरीर पर केरोसिन तेल डालाकर आग लगा दी। लड़की को जलता छोड़कर मौके से भाग गया।

चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने बुझाई आग

पीड़ित की चीख सुनकर आसपास के लोग जुटे और किसी तरह आग बुझाई। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER