उत्तर प्रदेश / यूपी में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मज़दूर की हुई मौत, फोन पर कर रहा था बात

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर ज़िले में गुरुवार शाम को बारिश होने के दौरान एक मज़दूर पर आकाशीय बिजली गिर गई और इसके चलते उसकी मौत हो गई। मामले में जारचा थाने के प्रभारी श्रीपाल सिंह ने बताया कि जिस समय तेज़ आंधी के साथ बारिश हो रही थी, उस समय वह फोन पर बात कर रहा था।

नोएडा: नोएडा में बृहस्पतिवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ईंट-भट्टे पर काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में बताया।

थाना जारचा के प्रभारी श्रीपाल सिंह ने बताया कि चौना गांव स्थित ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मजदूर मदन (35) की बृहस्पतिवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जिस समय तेज आंधी बारिश हो रही थी, उस समय मदन फोन पर बात कर रहा था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER