कोरोना वायरस / देश में सामने आए कोविड-19 के 30,941 नए मामले, 24 घंटे में 350 मौतें दर्ज

Zoom News : Aug 31, 2021, 10:35 AM
नई दिल्ली: कोरोना के लगातार 5 दिनों तक 40 हजार से ज्यादा केस मिलने के बाद अब राहत मिली है। मंगलवार को देश भर में एक दिन में 30,941 नए केसों का आंकड़ा दर्ज किया गया है। इससे पहले लगातार 40 हजार से ज्यादा केस मिल रहे थे, जिससे चिंताएं बढ़ी हुई थीं। लेकिन अब आंकड़ा एक बार फिर से 30 हजार के करीब आने से राहत की सांस मिली है। यही नहीं रिकवर होने वालों की संख्या भी 36,275 रही है। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,19,59,680 हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना रिकवरी रेट  97.53% है।

इसके अलावा अब तक मिले कुल मामलों के मुकाबले एक्टिव केसों का प्रतिशत 1.13% ही रह गया है। अब देश में एक्टिव केसों का आंकड़ा 3,70,640 है। हालांकि बीते 5 दिनों में नए केसों में तेजी के चलते वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.51% हो गया है, जो पहले 2 फीसदी से कम पर आ गया था। हालांकि अब भी बीते 67 दिनों से यह 3 पर्सेंट से कम बना हुआ है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.22 पर्सेंट हो गया है। नए केसों में कमी के साथ ही वैक्सीनेशन के मोर्चे पर भी बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। अब तक देश में 64 करोड़ से ज्यादा टीके लग चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER