नई दिल्ली / सोशल मीडिया पर नहीं हैं इसरो चीफ, फर्ज़ी हैं उनके नाम से बने सभी अकाउंट: इसरो

इसरो ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर अपने चेयरमैन के. सिवन के नाम से चल रहे सभी अकाउंट्स को लेकर चेतावनी जारी की। इसरो ने ट्वीट किया, "हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि इसरो के चेयरमैन डॉक्टर के. सिवन का कोई निजी अकाउंट नहीं है...इसलिए ऐसे सभी अकाउंट्स पर दी जा रही जानकारी विश्वसनीय नहीं है।"

नई दिल्ली: चंद्रयान-2 से लैंडर विक्रम का संपर्क टूटने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और इसके प्रमुख के. सिवन के नाम पर बने फर्जी अकाउंट की भरमार आ गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके नाम पर फेक अकाउंट्स बना रहे हैं।

इसरो ने खुद बयान जारी कर इन सोशल मीडिया अकाउंट्स को फर्जी करार दिया है। इसरो ने अपने बयान में कहा है, ''यह नोट किया गया है कि कैलाशवादिवू सिवन (के सिवन की तस्वीरों के साथ) के नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है। यह स्पष्ट किया डाता है कि इसरो चीफ के सिवन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है। इसलिए ऐसे सभी खातों की सारी जानकारी प्रामाणिक नहीं है।''

इसरो के सभी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स इस प्रकार है-

1. https://www.twitter.com/isro

2. https://www.facebook.com/ISRO

3. Youtube ISRO Official

गौरतलब है कि चन्द्रयान-2 के लैंडर विक्रम की चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग असफल होने के कारण बेहद भावुक और दुखी इसरो के प्रमुख के. सिवन को दिलासा देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें आत्मीयता से गले लगा लिया था। सिवन को गले लगाने वाली मोदी की तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर ‘जंगल की आग’ की तरह फैली जिसका यूजर्स ने दिल खोल कर स्वागत किया। यूजर्स ने कहा कि इस समय सवा अरब भारतीय सिवन के साथ खड़े हैं और उम्मीद जताई कि सब ठीक हो जाएगा, हमें इसरो और उसके वैज्ञानिकों पर गर्व है। देश के सभी खास-ओ-आम ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER