Social Media / इंस्टाग्राम पर नेहा कक्कड़ के हुए 40 मिलियन फॉलोवर्स, केक काटकर किया सेलिब्रेट

Zoom News : Jun 29, 2020, 02:20 PM
by Newshelpline . Mumbai | बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। 40 मिलियन की इंस्टाग्राम फैमिली होने पर नेहा ने इस खुशी को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है और अपने फैंस को धन्यवाद कहा है। 

नेहा अपनी आवाज से लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करतीं हैं। और उनके फैंस भी उन्हें खूब प्यार करते हैं। ना केवल इंडिया में बल्कि दुनियाभर में नेहा की आवाज को पसंद किया जाता है। और आएं दिन उनके फॉलोवर्स की संख्या भी बढ़ती जा रहीं हैं। अब नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं, जिसे सेलिब्रेट करते हुए नेहा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। 

नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केक कट करते हुए एक वीडियो शेयर किया हुआ। वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, "40 मिलियन, यह एक सपना तो नहीं है?? मैं ब्लेस्ड हूँ। इतना थैंक्यू काफी नहीं है। हर एक को बहुत-बहुत शुक्रिया।"

वीडियो में नेहा बहुत ही ज्यादा खुश दिखाई दे रहीं हैं। नेहा अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस खुशी को सेलिब्रेट कर रही है। बता दें कि नेहा, फॉलोवर्स के मामले में कई बड़ें-बड़ें सितारों को पीछे छोड़ चुकी हैं। 

नेहा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है, और अपने फैंस के साथ रूबरू भी होती है। वही नेहा ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया था। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है और सुशांत के फैस स्टार किड्स को ट्रोल कर रहे हैं वही इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ सच्चाई सामने आ रही है। जिससे परेशान होकर नेहा ने सोशल मीडिया को बॉय बोलने का फैसला लिया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER