एंटरटेनमेंट / जेराड से शादी करने के लिए इवांका को बदलना पड़ा धर्म, देखे इवांका ट्रंप की खूबसूरत तस्वीरें

AMAR UJALA : Feb 25, 2020, 03:32 PM
जेराड से शादी करने के लिए इवांका को बदलना पड़ा धर्म, देखे इवांका ट्रंप की खूबसूरत तस्वीरें
जेराड से शादी करने के लिए इवांका को बदलना पड़ा धर्म, देखे इवांका ट्रंप की खूबसूरत तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क | डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और अमरीका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप बेटी इवांका और दामाद जेराड कुशनर हैं। इस बीच इवांका अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा बटोर रही हैं। इवांका की ताजमहज परिसर से कई तस्वीरें सामने आईं जो वायरल हो रही हैं। एक कुशल बिजनेसमैन होने के साथ-साथ इवांका मॉडलिंग, टीवी इंडस्ट्री, सोशल सर्विस में भी काफी नाम कमा चुकी हैं। आइए आपको दिखाते हैं इवांका की खूबसूरत तस्वीरों के साथ उनका अब तक का सफर।

1 / 4
Ivanka Trump
Ivanka Trump

इवांका डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की दूसरी बेटी हैं। इवांका का जन्म 30 अक्टूबर 1981 में न्यूयॉर्क में हुआ है।तस्वीर में इवांका अपने पति जेराड के साथ दिखाई दे रही हैं।

2 / 4
Ivanka Trump
Ivanka Trump

इवांका Ivanka Trump बोर्डिंग स्कूल से पढ़ी हैं। इवांका ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इवांका ने कुछ रियलिटी शोज को जज भी किया और कुछ टीवी ड्रामा सीरीज में भी दिखाई दीं। इस तस्वीर में इवांका अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिखाई दे रही हैं।

3 / 4
Ivanka Trump
Ivanka Trump

इवांका ने व्हार्टन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की है। (Ivanka Trump) इवांका ट्रंप बेहद स्टाइलिश हैं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। भारत यात्रा के दौरान ताजमहल घूमने की तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

4 / 4
Ivanka Trump
Ivanka Trump

इवांका के पति जेरेड कुशनर यहूदी हैं। दोनों की शादी साल 2009 में हुई थी। जेरेड से शादी के लिए इवांका ने अपना धर्म बदल लिया था। इवांका अब तीन बच्चों की मां भी हैं बावजूद इसके वह अपनी फिटनेस से अच्छे अच्छे स्टार्स को मात देती हैं। इवांका इससे पहले 2017 में ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लेने भारत आ चुकी हैं। 

View this post on Instagram

My Love. My Champion. My Rock. My Valentine! ❤️

A post shared by Ivanka Trump (@ivankatrump) on

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER