इंडिया / राजनाथ के जापान पहुंचने पर लगे 'जय श्री राम व वंदे मातरम' के नारे, सामने आया वीडियो

AMAR UJALA : Sep 05, 2019, 08:58 PM
गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान और दक्षिण कोरिया के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को जब वह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे थे उस दौरान 'जय श्री राम', 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगे थे। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में डिफेंस डायलॉग के विशेष सत्र को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है भारत ने कभी किसी देश पर पहले हमला नहीं किया। मगर हम अपनी सुरक्षा में मजबूत कदम उठाने से भी परहेज नहीं करेंगे। हमरा उद्देश्य हर हाल में देश की सुरक्षा को मजबूत करना है। भारत की रक्षा कूटनीति इस रणनीति का मुख्य स्तंभ है।

संबोधन के दौरान राजनाथ ने भारत में सदियों से प्रचलित पांच सिद्धांतो का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'यदि हम सम्मान, संवाद, शांति, सहयोग और समृद्धि के विचारों पर काम करें, तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जो देश आपसी सौहार्द के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें हर देश में जाने का अवसर उपलब्ध कराना जाना चाहिए। इसके अलावा समुद्री और हवाई क्षेत्र में पहुंचने का समान अधिकार दिया जाना चाहिए।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER