Bollywood / श्रीदेवी के जन्मदिन पर जान्हवी कपूर और बॉलीवुड सितारों ने किया उन्हें याद

Zoom News : Aug 14, 2020, 10:42 AM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  आज भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्मदिन है। ऐसे में जान्हवी कपूर ने मांं को याद कर मां के साथ तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा ,' आय लव यू मम्मा' इस पोस्ट पर संजय कपूर, भूमि पेडनेकर, जोया अख्तर, वरूण शर्मा जैसे सेलिब्रिटीज ने प्यार भरे अंदाज में कमेंट किया। साथ ही कार्तिक आर्यन ने 'हैप्पी बर्थडे टू द् लेजैंड' कमेंट कर विश किया है‌।

वहीं जान्हवी द्वारा शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में जान्हवी श्रीदेवी से हग किए हुए नजर आ रही है। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। 

इसी के साथ अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टा स्टोरी के जरिए श्रीदेवी को याद किया। अनुष्का ने श्रीदेवी के फोटो का कोलाज शेयर किया और लिखा, 'प्रतिष्ठीत और प्रेरणादायक श्रीदेवी मेम को उनके जन्मदिन पर स्मरण। श्रीदेवी जी की अदाकारी हमेशा हमारे दिल में बरकरार रहेंगी।'

शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टा पर श्रीदेवी संग की फोटो शेयर कर लिखा, 'हम आपकी मौजूदगी मिस कर रहें हैं। पर आप हमारे दिलो-दिमाग में हमेशा रहेंगी।'

श्रीदेवी एक ऐसी भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री थीं, जिन्होंने तमिल, मलयालम, तेल्गु, कन्नड़ और हिन्दी सिनेमा में काम किया था। भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार" कही जाने वाली श्रीदेवी ने पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार भी प्राप्त किये। 1980 और 1990 के दशक में श्रीदेवी सबसे अधिक वेतन प्राप्त करने वाली अभिनेत्रयों में शामिल थीं, और उन्हें उस युग की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री माना जाता है। 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

1975 की फिल्म जूली से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था। अपनी पहली फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु नामक तमिल में थी। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश 1978 की फिल्म सोलहवाँ सावन से हुआ। लेकिन उन्हे सबसे अधिक पहचान 1983 की फिल्म हिम्मतवाला से मिली। 

एक के बाद एक सुपरहिट महिला प्रधान फिल्मो की वजह से उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्री के तौर पर भी जाना जाता है। सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, ख़ुदागवाह और जुदाई उनकी प्रसिद्ध फ़िल्में हैं। 24 फरवरी 2018 को दुबई में उनका निधन हुआ। अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21 मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER