GPSSB Exam 2023 / गुजरात में जूनियर क्लर्क भर्ती पेपर हुआ लीक, परीक्षा हुई रद्द

Zoom News : Jan 29, 2023, 09:25 AM
GPSSB Exam 2023: गुजरात में जूनियर क्लर्क भर्ती से संबंधित बड़ी खबर सामने आ रही है। इस भर्ती का पेपर लीक हो गया है। गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने पेपर लीक होने के बाद इस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। बता दें कि ये परीक्षा आज सुबह 11:00 बजे से शुरू होने वाली थी। 

10 से ज्यादा हिरासत में- गुजरात ATS

ताजा जानकारी सामने आ रही है कि गुजरात ATS इस पेपर लीक मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ATS ने वड़ोदरा से 10 से ज्यादा लोगों को अभी तक हिरासत में लिया है।

भर्ती के जरिए कुल 1181 पद भरे जाने थे

इस भर्ती के जरिए पंचायत जूनियर क्लर्क के 1181 पदों को भरा जाना था। जानकारी के मुताबिक, आज इस भर्ती की परीक्षा में 17 लाख उम्मीदवार बैठने वाले थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक हो गया जिस कारण बोर्ड ने एग्जाम रद्द कर दिया है। हालांकि, बोर्ड द्वारा आज यानी 29 जनवरी को नोटिस जारी किए जाने के बाद परीक्षा की नई तारीख को लेकर जल्द अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

 बनाए गए थे 2995 एग्जाम सेंटर

बता दें कि गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए राज्य में कुल 2995 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। साथ ही एग्जाम के दौरान किसी भी प्रकार की गतिविधि रोकने के लिए 7,500 पुलिसकर्मियों और 70 हजार कर्मचारियों को तैनात किया गया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER