बॉलीवुड / कंगना रनौत ने शेयर किया अनुराग कश्यप का पुराना वीडियो, लिखा- फिल्ममेकर ने कैसे एक बच्चे का शोषण किया

ABP News : Sep 23, 2020, 08:27 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण और गलत व्यवहार का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष का समर्थन किया है। अब उन्होंने अनुराग कश्यप का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुद एक बच्चे का शोषण करने के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं और अनुराग कश्यप के खिलाफ बोल रहे हैं।

कंगना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,"मैंने सुशांत सिंह राजपूत को मारने वाले और मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले भावुक गिद्धों और सुसाइड गैंग के बारे में बात की लेकिन वह अन्य लोगों के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? अनुराग को सुनो, उन्होंने कैसे एक बच्चे का शोषण किया, ये वो लोग जो दुख दे रहे हैं लेकिन उन्हें लगता है कि लोगों का दुख पहुंचना ही उत्तर है। "

यहां देखिए कंगना रनौत का ट्वीट और अनुराग वीडियो-

बच्चे को मारा थप्पड़ लगाया गले

इस दो मिनट के वीडियो में, अनुराग कश्यप कहते हैं कि वह कैसे एक बच्चे को साइड में ले गए और उसे थप्पड़ा मारा। बाद में उन्होंने उस बच्चे को गले लगाया और उसके सामने ही रोने लगे। कंगना के वीडियो शेयर करने पर उनके फैंस अनुराग कश्यप की आलोचना कर रहे है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो राजीव सिंह राठौड़ नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया था, जिसे कंगना ने रीट्वीट किया था।

पायल ने जताया कंगना का आभार

यह मामला सामने आने के बाद कई लोग अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आ गए हैं। लेकिन पायल के सपोर्ट में अभी तक सिर्फ बीजेपी नेता रूपा गांगुली और एक्ट्रेस कंगना रनौत आई हैं। पायल ने इन दोनों का ही आभार जताया है। इसके साथ ही उनका मानना है कि बॉलीवुड में कोई भी उनका सपोर्ट नहीं करेगा। वहीं, कंगना रनौत के सपोर्ट करने पर उन्होंने लिखा,"समर्थन करने के लिए धन्यवाद कंगना रनौत। यह सबसे सही समय है और आपका समर्थन बहुत मायने रखता है। हम महिलाएं हैं और हम सभी को एक साथ ला सकते हैं।"

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER