बॉलीवुड / करण जौहर ने किया 'घूंघट की आड़ से' गाने पर डांस, परिणीति रह गईं दंग

Zoom News : Mar 24, 2022, 09:56 PM
बॉलीवुड | करण जौहर छोटे पर्दे पर हुनरबाज के जज के रूप में लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। शो में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी है। गेस्ट जज के साथ होस्ट भारती से लेकर सिलेब जज तक खूब मस्ती करते रहते हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में करण जौहर का धांसू डांस दिखाया गया। सेट्स पर घूंघट की आड़ में गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनका डांस परिणीति को काफी पसंद आया। शो में कुमार सानू भी मौजूद थे और उन्होंने भी करण जौहर की तारीफ की। इससे पहले करण शो पर लोगों को खूब हंसा चुके हैं। उन्होंने अपनी घनघोर बेइज्जती का खुलासा किया था।

मल्टी टैलंटेड हैं करण जौहर

करण जौहर मल्टी टैलेंटेड हैं, इसमें कोई शक नहीं। वह डायरेक्टर हैं, प्रोड्यूसर हैं, ऐक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं, लोगों को फैशन टिप्स भी देते रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने हुनरबाज के सेट्स पर अपना एक और हुनर दिखाया। आने वाले एपीसोड में करण जौहर 'हम हैं राही प्यार के' के गाने 'घूंघट की आड़ से' गाने पर डांस करते दिखाई देंगे। एपीसोड का प्रोमो चैनल ने रिलीज कर दिया है। करण स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं और परिणीति उनको देखकर हैरान हैं। 

प्रियंका की बेटी को इंडिया लाने की मांग

शो में परिणीति और करण जौहर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती भी जज हैं। आने वाले एपीसोड में कुमार सानू गेस्ट जज के रूप में मौजूद रहेंगे। गेस्ट जजेज के साथ सिलेब जज और होस्ट भारती और हर्ष काफी मस्ती करते हैं। बीते एपीसोड में हर्ष ने परिणीति से कहा था कि वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की बेटी को भारत ले आएं। इस पर परिणीति ने जवाब दिया था, अरे अभी वो बहुत छोटी है। इससे पहले एक एपीसोड में करण जौहर बता चुके हैं कि कभी खुशी कभी गम के गाने सूरज हुआ मद्धम के लिए शूटिंग  करते वक्त उनकी किस कदर बेइज्जती हुई थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER