बॉलीवुड / एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बेच रही हैं अपना घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Zoom News : Jan 16, 2021, 09:21 PM
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल रही करिश्मा कपूर अपना फ्लैट बेच रही हैं। इसके लिए उन्होंने अपने फ्लैट को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया है। फ्लैट बेचने की खबर बड़ी तो नहीं है, लेकिन इस फ्लैट की कीमत जरूर हैरान करने वाली है।

रोज क्वीन अपार्टमेंट में है करिश्मा का फ्लैट

करिश्मा कपूर ने अपने घर को बेचने के लिए जैपकी वेबसाइट पर लिस्टिंग की है। बीते सात 24 दिसंबर से ही फ्लैट को बिक्री के लिए उपलब्ध बताया गया है। इसकी कीमत  10.11 करोड़ रुपए रखी गई है। बताया जा रहा है कि ये फ्लैट 1611 स्क्वॉयर फीट एरिया में है। ये घर पिछले साल ही खरीदा गया था। 

लंबे समय से गायब हैं करिश्मा

बताया जा रहा है कि इस घर को करिश्मा ने 2020 में खरीदा था, लेकिन अब वह इसे बेच रही हैं। करिश्मा कपूर लंबे समय से बॉलीवुड के किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रही हैं। 

दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन से की थी शादी

करिश्मा कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। लेकिन ये शादी 13 सालों बाद टूट गई थी। करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं।

दो दशकों तक किया बॉलीवुड पर राज

करिश्मा कपूर 1990 के दशक में पहली बार पर्दे पर नजर आई थी। उनकी गिनती टॉप एक्ट्रेसेस में होता था। हालांकि साल 2012 में वो डेंजरस इश्क में चार किरदार निभाकर जोरदार वापसी की राह पर थी, लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने से उनकी वापसी की राह मुश्किल हो गई। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER