Bollywood / करिश्मा तन्ना के पैरों की मेहंदी ड्रायर से सुखाते दिखे वरुण

Zoom News : Feb 04, 2022, 06:00 PM
Bollywood | करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की दुलहिनया बनने वाली हैं। 5 फरवरी को गोवा के 5 स्टार होटल में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी वेडिंग सेरिमनीज शुरू हो चुकी हैं और तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने शुरू हो गए हैं। रस्मों की शुरुआत हल्दी से हुई। आज मेहंदी की रस्म भी हो चुकी है। उनके फैन पेजज पर कुछ अंदर के वीडियोज भी सामने आए हैं। एक वीडियो में करिश्मा के पैरों पर मेहंदी लगी दिख रही है। उनके होने वाले पति वरुण बंगेरा मेहंदी को ड्रायर से सुखा रहे हैं। करिश्मा तन्ना ने हल्दी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिसमें वह वरुण के साथ काफी मस्ती करती नजर आ रही थीं। 

करिश्मा की मेहंदी सुखाते दिखे वरुण

करिश्मा तन्ना बिजनसमैन वरुण बंगेरा से 5 फरवरी को शादी कर रही हैं। गुरुवार को हल्दी से उनकी शादी की रस्में शुरू हुईं। इसके बाद उनकी मेहंदी की तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हैं। एक वीडियो में करिश्मा के पैरों पर मेहंदी लगी दिख रही है। वह वरुण को हाथों की मेहंदी दिखा रही हैं। वहीं वह ड्रायर से उनके पैरों की मेहंदी सुखाते जा रहे हैं।

डांस वीडियो भी हुए वायरल

मेहंदी लगने के बाद मेहंदी-संगीत के फंक्शन के लिए करिश्मा येलो लहंगे में वरुण के साथ दिखाई दीं। वरुण ने रेड कुर्ता-पायजामा और सदरी पहनी थी। दोनों ने साथ में जमकर डांस भी किया। उनके फंक्शन में इंडस्ट्री के दोस्त और रिलेटिव्स भी शामिल हुए। उनकी हल्दी वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई थीं। करिश्मा और वरुण की सगाई बीते साल नवंबर में हुई थी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER