बॉलीवुड / कविता कौशिक ने किया सवाल- प्रियंका चोपड़ा को क्यों नहीं मिलता पद्म श्री, वह बड़ों को बेइज्जत...

Zoom News : Nov 15, 2021, 09:45 PM
बॉलीवुड | छोटे पर्दे की 'चंद्रमुखी चौटाला' यानी कविता कौशिक ने कंगना रनौत का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा है। उन्होंने सवाल किया है कि प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री क्यों नहीं दिया जाता। कविता ने ट्वीट करके प्रियंका के गुण गिनवाए हैं। साथ ही लिखा है कि उन्होंने तो आज तक किसी बड़े या साथी कलाकार की बेइज्जती भी नहीं की। कविता ने प्रियंका और निक की दिवाली पूजा की तस्वीर भी पोस्ट की है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री मिल चुका है। अब कविता को लोग उनके पोस्ट पर ही ट्रोल कर रहे हैं। 

कविता ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ 

कविता ने लिखा है, इनको पद्म श्री क्यों नहीं मिलता? अच्छी ऐक्टर, बढ़िया इंसान, पूरी दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की है, बिना बखान किए भारतीय संस्कृति को सम्मान दिलवाया। और हां उन्होंने कभी किसी बड़े या किसी साथी कलाकार की बेइज्जती भी नहीं की। वह लाजवाब हैं। 

पोस्ट पर कविता को ट्रोल करने लगे लगे लोग

कविता के पोस्ट पर कुछ लोगों ने पोस्ट किया है कि प्रियंका चोपड़ा को तो पद्म श्री मिल चुका है, सोनू सूद ज्यादा योग्य हैं। इस पोस्ट पर कंगना, प्रियंका और सोनू के फैन्स भिड़ गए हैं। बता दें कि 2016 में प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री मिल चुका है। कंगना रनौत को हाल ही में पद्म श्री मिला है। अवॉर्ड मिलने के बाद वह अपने एक बयान के चलते विवादों में हैं। टाइम्स नाऊ सम्मिट में कंगना ने कहा था कि देश को असली आजादी 2014 में मिली है। 1947 में स्वतंत्रता गांधी की भीख पर मिली थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER