परिणाम / केजरीवाल का कोरोना टेस्ट परिणाम आया है, नहीं हैं कोरोना

Zoom News : Jun 09, 2020, 06:52 PM
नई दिल्‍ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव नहीं है। मंगलवार सुबह ही मुख्यमंत्री केजरीवाल का कोरोना टेस्ट किया गया था। उनकी रिपोर्ट में कोरोना होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद दिल्ली सरकार, आप आदमी पार्टी और उनके तमाम चाहने वालों ने राहत की सांस ली है। 


गले में दर्द, बुखार और कोरोना वायरस के चलते मुख्यमंत्री रविवार दोपहर बाद से होम आइसोलेशन में थे। उन्होंने घर में अन्य लोगों से अपने को अलग कर लिया था। रविवार दोपहर बाद से मुख्यमंत्री की तबियत खराब है। उन्हें हल्का बुखार है और गले मे खराश और दर्द है। उनका मंगलवार सुबह को कोविड-19 के लिए परीक्षण किया गया था।


केजरीवाल डायबिटीज से पीड़ित हैं। उन्होंने रविवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक की अध्यक्षता की थी। जिसमें सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों के उपचार और दिल्ली के बॉर्डर खोलने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे। मगर दोपहर बाद उन्हें बुखार की शिकायत हुई। उसके बाद वह रविवार से किसी से मिले नहीं हैं। उन्होंने सभी बैठकों को रद्द कर दिया है। इससे पहले  केजरीवाल कोरोना वायरस की स्थिति पर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।


दुनियाभर में अब भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में कल ही धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्त्रां खुल गए हैं। सरकार ने अब से कई गतिविधियों को छूट भी दे दी है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 256611 हो गए हैं। अब तक कोरोना ने 7135 लोगों की जान ली है और 124095 लोग ठीक भी हो गए हैं। देश में इस समय 125381 ऐक्टिव केस हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER