INC vs AAP / विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर खड़गे बोले, अन्याय नहीं सहेंगे- 'क्या टूट जाएगा AAP और I.N.D.I.A का रिश्ता'?

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच एक बार फिर से ठन गई है। पंजाब कांग्रेस के नेता जमकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर निशाना साध रहे हैं। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा कि दोनों दलों के बीच इस खींचतान का असर विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A पर भी दिख सकता है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर

INC vs AAP: पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच एक बार फिर से ठन गई है। पंजाब कांग्रेस के नेता जमकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर निशाना साध रहे हैं। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा कि दोनों दलों के बीच इस खींचतान का असर विपक्षी दलों के गठबंधन  I.N.D.I.A पर भी दिख सकता है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी पर रिएक्शन दिया है।

क्या बोले खरगे?

दरअसल, एक कार्यक्रम के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया। खरगे ने कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी अब तक नहीं मिली है। अभी वह इसकी जानकारी लेंगे। खरगे ने आगे कहा कि चाहे जो भी मामला हो लेकिन अगर कोई अन्याय करता है तो वह ज्यादा दिन नहीं टिकता है। खरगे ने आगे कहा कि कोई हमारे ऊपर अन्याय करेगा तो हम इसे सहन करने वाले लोग नहीं हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को 2015 के एक पुराने ड्रग्स से जुड़े मामले में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। खैरा ने खुद फेसबुक पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी थी। पंजाब पुलिस की टीम ने विधायक खैरा के चंडीगढ़ वाले घर पर रेड के बाद गिरफ्तारी की थी।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बता दें कि सुखपाल सिंह खैरा पर इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इससे पहले भी उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। ईडी ने आरोप लगाया था कि खैरा ड्रग मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट रैकेट के सहयोगी हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER