बॉलीवुड / खुशी कपूर ने बैकलेस गाउन में दिया पोज, सुहाना खान से लेकर जाह्नवी तक ने किया कमेंट

Zoom News : May 21, 2022, 09:06 PM
बॉलीवुड | दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आएंगी। 'द आर्चीज' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमितभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। तीनों के डेब्यू पर बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाइयां दीं। फिल्म में खुशी कपूर का लुक कैसा होगा यह तो लोगों ने देख ही लिया है। अब उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके फिल्म के लुक से मिलता जुलता है। 

सेल्फी ले रहीं खुशी

खुशी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वह धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता के 50वें जन्मदिन पार्टी के वक्त की हैं। खुशी सेल्फी लेती दिख रही हैं। उन्होंने गोल्डन कलर का बैकलेस गाउन पहना है। वह अपना बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं। खुशी की इन तस्वीरों पर कई सेलिब्रिटीज ने अपना रिएक्शन दिया है।

देखें किसने क्या लिखा

तस्वीरों पर सुहाना खान लिखती हैं, 'वाओ।' खुशी की बहन जाह्नवी ने कमेंट में हार्ट आइज इमोजी पोस्ट किया। आलिया कश्यप ने लिखा, 'तुम्हें मिस कर रही हूं।' शनाया कपूर कमेंट करती हैं, 'आई लव यू।' इनके अलावा जोया अख्तर, महीप कपूर और संजय कपूर ने इन तस्वीरों पर प्यार जताया। 

शूटिंग में बिजी खुशी

खुशी इस वक्त ऊटी में 'द आर्चीज' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम बेट्टी है। सुहाना खान वेरोनिका की भूमिका में हैं और अगस्त्य नंदा आर्ची के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म लोकप्रिय आर्ची कॉमिक्स का भारतीय अडॉप्शन है। 'द आर्चीज' 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER