एंटरटेनमेंट / दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे किम और लिएंडर, ट्रेडिशनल लुक में दिखे दोनों

Zoom News : Oct 03, 2022, 07:20 PM
एंटरटेनमेंट | देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों दुर्गा पूजा का माहौल है। जगह-जगह पंडाल लगे हुए देखे जा सकते हैं जहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। मुंबई से हाल ही में काजोल, रानी मुखर्जी, अयान मुखर्जी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की तस्वीरें आई थीं। सभी देवी दुर्गा के दर्शन के लिए पंडाल पहुंचे थे। दुर्गा पूजा के त्योहार का पश्चिम बंगाल में खास महत्व होता है। टेनिस स्टार लिएंडर पेस और एक्ट्रेस किम शर्मा इस मौके पर कोलकाता में हैं। दोनों साथ में पूजा पंडाल पहुंचे।

साथ में लिएंडर और किम ने दिए पोज

लिएंडर पेस और किम शर्मा कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लिएंडर कोलकाता में पले-बढ़े हैं। दुर्गा पूजा पर वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शहर पहुंचे। उनके लुक्स की बात करें तो किम ने व्हाइट कलर के कुर्ते के साथ रेड लैगिंग पहला है। माथे पर बिंदी लगाकर उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। जबकि लिएंडर ने ब्लू कुर्ता और व्हाइट पैजामा पहना। लिएंडर और किम ने साथ में पोज भी दिए। 

एक साल से कर रहे डेट

2022 में किम और लिएंडर ने अपने रिलेशन के एक साल पूरा होने पर सेलिब्रेट किया। किम ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी एनिवर्सिरी चार्ल्स 365 डेज। कमाल के पल और खुशियों भरे दिन। मेरे साथ बने रहने के लिए शुक्रिया।‘ बता दें कि किम और लिएंडर मार्च 2021 से डेट कर रहे हैं।

बड़े पर्दे से गायब किम

किम ने साल 2000 में यशराज बैनर की फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके किरदार का नाम संजना था। फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद किम ने कुछ और फिल्में कीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। वह लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER