कोटा / चंबल नदी पार करते हुए पलटी 50 लोगों से भरी नांव, 10 लापता

Zoom News : Sep 16, 2020, 10:17 AM

कोटा जिले के इटावा शहर के पास खातोली क्षेत्र में चंबल नदी पार करते हुए नाव डूब गई। जिसमें 50 लोग सवार थे। साथ ही करीब 14 बाइक भी नदी पार करवाने के लिए नांव में ही रखीं गई थीं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोग ग्रामीणों को बचाने पहुंचे। जानकारी अनुसार, गोठला कला के पास कमलेश्वर धाम जाते हुए हादसा हुआ। इस दौरान कई लोगों को बचा लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा।

जानकारी अनुसार, कमलेश्वर धाम जाने के लिए कुछ लोग नांव में बैठकर चंबल नहीं पार कर रहे थे। इस दौरान नांव में लोगों की संख्या अधिक होने के कारण पलट गई। घटना चाणदा व गोठड़ा गांव के बीच की बताई जा रही है। जिसकी जानकारी मिलने पर इटावा से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 10 लोग का अब भी पता नहीं लग पाया हैं। ग्रामीण और स्थानीय प्रशासन तलाश में जुटे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER