मध्यप्रदेश / विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल लेकिन पांच विधायक सहित 61 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Zoom News : Dec 27, 2020, 07:56 PM
मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालिन सत्र कल यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बीच खबर है कि यहां पांच विधायक सहित विधानसभा के 61 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी सामयिक अध्यक्ष रामेश्र शर्मा ने संवाददाताओं को दी।

उन्होंने कहा, 'विधानसभा के अब 61 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा पांच विधायक भी इस खतरनाक वायरस की चपेट हैं, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।' बता दें कि शुक्रवार को विधानसभा के कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें 61 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वहीं, 20 विधायकों का भी कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें पांच विधायक पॉजिटिव पाए गए। इसमे एक विधायक का पूरा परिवार ही कोरोना से संक्रमित पाया गया है। उधर, कांग्रेस शिवराज सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार कोरोना के बहाने सत्र टालने का प्रयास कर रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER