Rajasthan / नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 239 स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

राजस्थान सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 239 अधिकारियों का तबादला कर दिया। राज्य के कार्मिक विभाग ने सोमवार रात इस संबंध में आदेश जारी किया। जिन आरएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें कजोड़मल डूंडिया, लेखराज तोसावड़ा, पुखराज सेन व मुकुल शर्मा का नाम भी शामिल है।

राज्य सरकार ने राजगढ़ अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) केशव कुमार मीणा को निलंबित कर दिया है। इनके साथ ही राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दुहरिया और नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी बनवारी लाल मीणा को भी निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में हाल में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान घरों, दुकानों और एक मंदिर को भी ढहाने को लेकर विवाद हो गया था।

वहीं, विपक्षी भाजपा एक समुदाय के लिए तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए राज्य सरकार पर निशाना साध रही है, जबकि कांग्रेस ने दावा किया कि राजगढ़ नगरपालिका में भाजपा बोर्ड द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान का निर्णय लिया गया था। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट देने को कहा गया है।