राजस्थान / दहेज प्रताड़न के कारण विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Zoom News : Dec 18, 2020, 07:07 PM
शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। 25 साल की रमा, गणेशनगर की निवासी थी। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतका के पीहर पक्ष ने सुसराल वालो पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चला है।

पीड़िता के भाई ने बताया कि 22 नवम्बर 2019 को उसकी बहिन की शादी राहुल उर्फ जितेंद्र बाफना से हुई थी। राहुल कुछ भी काम नही करता था। शादी के बाद से सुसराल वाले रमा को परेशान करते थे। वो पहली बार जब रमा को लेने उसके ससुराल गया। वहा सास व ससुर ने दहेज की मांग की। तीन दिन बाद ही रमा की ननद उसको लेने आ गई। उसके बाद से ही रमा मानसिक तनाव में थी। उससे फोन पर बात नही करवाई गई, ना ही उससे मिलने दिया गया। कुछ समय पहले उसके पिता रमा से मिलने गए थे। वो पिता के सामने रोने लगी। उसने कहा कि मुझे भूल जाओ, में बात नही कर सकती। इसके बाद उसकी मौत की सूचना मिली।

उसने अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त कमरे में कोई नही था। परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे। सूचना पाकर आरकेपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के पीहर पक्ष के आने के बाद शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चला है। आरकेपुरम थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER