Master Chef 7 Teaser / फिर लौट रहा ‘मास्टर शेफ इंडिया’, अब इस चैनल पर देख पाएंगे शो

Zoom News : Aug 14, 2022, 08:33 PM
Master Chef 7 Teaser : टीवी पर अब एक और रियलिटी शो वापस आने वाला है। ‘मास्टर शेफ इंडिया‘ सीजन 7 का ऐलान कर दिया गया है। शो को काफी पसंद किया जाता रहा है। जहां कंटेस्टेंट जाने-माने शेफ के सामने अपने कुकिंग टैलेंट का प्रदर्शन करते हैं। शो के आखिर में विजेता का ऐलान किया जाता है। ‘मास्टर शेफ‘ से अभी तक कई ऐसे कंटेस्टेंट निकले जो आज कुकिंग की दुनिया के बड़े नाम बन गए हैं। अब दो साल के बाद ‘मास्टर शेफ इंडिया‘ नए सीजन के साथ टीवी पर लौट रहा है।

बदल गया चैनल

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मेकर्स ने शो का एक टीजर रिलीज किया है। इस बार इस शो को सोनी टीवी पर देख पाएंगे। जबकि इससे पहले के सीजन स्टार प्लस पर आते रहे हैं। सोनी टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘मनाएंगे इंडिया के फूड का त्योहार। मास्टर शेफ इंडिया, जल्द सोनी पर।‘ टीजर के साथ बैकग्राउंड में कहा जाता है, ‘हर प्रांत की अलग है खुशबू, भारत में जायके अनेक, और इन जायकों के त्योहार का मंच होगा बस एक। मास्टर शेफ इंडिया। आजादी  के 75 साल। इंडिया के फूड का त्योहार।

क्या होगा थीम

अनुमान है कि इस बार के सीजन का थीम देश के अलग-अलग जगहों का खाना होगा। अभी शो के शुरू होने की तारीख नहीं बताई गई है। ना ही जजों के बारे में  कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई है। ‘मास्टर शेफ इंडिया‘ सीजन 6 को विकास खन्ना, रणवीर बरार और विनीत भाटिया ने जज किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER