ऑटोमोबाइल कंपनी / M&M के मैनेजमेंट में बदलाव-चेयरमैन पद से हटेंगे आनंद महिंद्रा, नये MD और CEO पवन गोयनका

News18 : Dec 20, 2019, 04:08 PM
नई दिल्ली। देश के बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M-Mahindra & Mahindra) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) 1 अप्रैल 2020 से नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन होंगे। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार को इस बदलाव की मंजूरी दे दी हैं। बोर्ड की ओर से की गए बदलावों के मुताबिक, कंपनी के एमडी पवन कुमार गोयनका 1 अप्रैल से एमडी-सीईओ का पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल 11 नवंबर 2020 तक है। इसके बाद 12 नवंबर से 1 अप्रैल 2021 तक के लिए फिर से नियुक्ति होगी। कंपनी ने बताया कि अगले 15 महीने में कई अधिकारी रिटायर होंगे। आपको बता दें कि कंपनी की गवर्नेंस, नॉमिनेशन एंड रिम्युनरेशन कमेटी (जीएनआरसी) की सिफारिशों पर बोर्ड ने ये बदलाव किए हैं।

15 महीने में कई अधिकारी होने वाले हैं रिटायर-  आनंद महिंद्रा बतौर नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन कंपनी बोर्ड के मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। कंपनी ने बताया कि अगले 15 महीने में कई अधिकारी रिटायर होंगे। इसलिए शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक स्ट्रक्चरिंग की गई है। आनंद महिंद्रा बतौर नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन कंपनी बोर्ड के मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे।

अनीष शाह 2021 को एमडी और सीईओ बनेंगे- ग्रुप प्रेसिडेंट (स्ट्रैटजी) अनीष शाह 1 अप्रैल 2020 से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) का पद संभालेंगे। मौजूदा सीएफओ वीएस पार्थसारथी 1 अप्रैल को पद छोड़ देंगे। अनीष शाह 2 अप्रैल 2021 को एमडी और सीईओ बन जाएंगे। इस पद पर उनका कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक होगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER