विशेष / बंदर के हाथ लगा लड़की का मोबाइल फोन, जानें क्या किया

गलती से बंदर के हाथ एक लड़की का फोन लग जाने के बाद उसने ऐसी हरकत की जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। मामला चीन के जिंगसू प्रांत स्थित येंगचेंग चिड़ियाघर का है। यहां जू-कीपर के तौर पर काम कर रही एक लड़की का फोन गलती से जू के ही एक बंदर के हाथ लग गया। इस चालाक बंदर ने लेव मेंगमेंग नाम की इस लड़की के फोन से ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली।

दरअसल कुछ दिनों पहले जब लेव मेंगमेंग बंदरों के लिए खाना लेने गई तो अपना फोन वहीं भूल गई। डेली मेल की खबर के मुताबिक लेव ने बताया कि खाना लेने जाने से पहले वह ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अपनी रोजमर्रा की चीजें तलाश रही थी। 

जितनी देर में वह खाना लेकर वापस आई उतनी देर में बंदर ने धड़ा-धड़ मोबाइल के बटन दबा दिए। जब महिला वापस आई तो उसने देखा कि उसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट से नोटिफिकेशन आए हुए थे। सभी में लिखा था कि आपके ऑर्डर सफलतापूर्वक प्लेस हो चुके है। जबकि लेव ने ये ऑर्डर किए भी नहीं थे। पहले तो महिला को लगा कि उसका फोन हैक हो गया है और किसी ने उससे शॉपिंग कर ली है।  

लेकिन इसके बाद लेव मेंगमेंग ने चिड़िया घर में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो हैरान रह गई। वीडियो फुटेज में दिखा कि उसका मोबाइल फोन बंदर के हाथ में था तथा और वो ही स्क्रीन पर कुछ कर रहा था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER