Cricket / एमएस धोनी का संन्यासी लुक हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर बने मजेदार Memes

Zoom News : Mar 14, 2021, 08:28 AM
Cricket: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों चेन्नई में हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले सीजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में धोनी संन्यासी लुक में नजर आ रहे हैं और इसको लेकर फैन्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोटो धोनी के किसी ऐड शूट की है। इस फोटो को स्टार स्पोर्ट्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा गया, 'हम सब हैरान हैं धोनी का यह नया लुक देखकर, जो इंटरनेट पर तहलका मचा सकता है। आप क्या सोचते हैं?' इस फोटो में धोनी संन्यासी जैसे कपड़े पहने नजर आ रहे हैं, साथ ही उनके सिर पर बाल भी नहीं हैं। धोनी की इस फोटो पर काफी मीम भी बन रहे हैं। 

आईपीएल का 14वां सीजन 9 अप्रैल से खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। सीएसके के लिए पिछला आईपीएल सीजन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था। टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER