Nagin 5 / नागिन 5 में हुई एक्ट्रेस सुरभि चंदना की एंट्री

Zoom News : Aug 17, 2020, 12:30 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | जब से एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर शो नागिन के पॉचवें सीजन की अनाउंसमेंट हुई है, तभी से ये शो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। और जब दर्शकों को पता चला कि इस शो में हिना खान नागिन का किरदार निभाने वाली है तो मानों सब की निगाहें शो के ऊपर ही टिकी हुई है। 

शो शुरू हो चुका है, और ऑडियंस इस नए सीजन को खूब पसंद कर रहे हैं। और अब एक्ट्रेस सुरभि चंदना की भी इस शो में एंट्री हो चुकी है। सुरभि चंदना शो में बानी नाम की नागिन का किरदार निभाते नजर आएंगी। 

सुरभि ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट की। उन्होंने नागिन 5 से अपने फर्स्ट लुक को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, "हाय बानी!!! नागिन 5!!" इस खबर को सुनकर सुरभि के फैंस खुशी से फूला नहीं समा रहे हैं। 

सुरभि का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, और सुरभि चंदना का नाम ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहा हैं। सुरभि के दोस्त और फैंस उन्हें शो के लिए बेस्ट विशेज दे रहे हैं, और कमेंट कर सुरभि को नागिन के किरदार में देखने के लिए अपनी उत्सुकता भी जाहिर कर रहे हैं। 

एक्टर्स जैसे- नकुल मेहता, सुरभि ज्योति, हिना खान, अनीता हसनंदानी, नेहालक्ष्मी अय्यर, रिधिमा पंडित, पल्लवी गुप्ता, तान्या शर्मा, मानषी श्रीवास्तव के अलावा भी कई और लोगों ने सुरभि को शुभकामनाएं दी है। 

रिपोट्स की माने तो हिना खान अब इस शो को अलविदा कह देगी और सुरभि चंदना के साथ ये स्टोरी नए ट्विस्ट और टर्न के साथ आगे बढ़ेगी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER