अंतरिक्ष की गहराइयों से आई खबर चौंकाने वाली है। नासा का अंतरिक्ष यान वॉयजर-1 धरती से करीब 26 अरब किलोमीटर दूर पहुंच गया है। यह इंसान की बनाई पहली ऐसी चीज है जो एक प्रकाश-दिन की दूरी पर पहुंची है। यानी अब धरती से भेजा गया कोई भी रेडियो संदेश उस तक पहुंचने में पूरे 24 घंटे लेगा। यह रिकॉर्ड 18 नवंबर 2026 को बना जबकि यान को धरती से रवाना हुए 49 साल, 2 महीने और 11 दिन हो चुके हैं।
प्रकाश-दिन का मतलब और वॉयजर-1 की दूरी
प्रकाश इस ब्रह्मांड में सबसे तेज चलने वाली चीज है। वह एक सेकंड में करीब तीन लाख किलोमीटर की दूरी तय करता है। अगर वह लगातार 24 घंटे चले, तो लगभग 25 अरब 90 करोड़ किलोमीटर पार कर लेता है। इसी दूरी को एक प्रकाश-दिन कहा जाता है। इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं। सूरज की रोशनी धरती तक सिर्फ आठ मिनट में पहुंच जाती है और सौरमंडल का सबसे दूर का ग्रह नेपच्यून प्रकाश के हिसाब से करीब चार घंटे दस मिनट की दूरी पर है। वॉयजर-1 इन सबसे कहीं आगे निकल चुका है। अब वैज्ञानिक उसे कोई आदेश भेजें, तो वह एक दिन बाद पहुंचेगा। यान का जवाब धरती तक आने में एक दिन और लगेगा। यानी एक सवाल और उसका जवाब पाने में दो दिन का समय लगेगा।
1977 में शुरू हुआ ऐतिहासिक सफर
वॉयजर-1 को 5 सितंबर 1977 को अमेरिका के केप कैनावरल से अंतरिक्ष में भेजा गया था। यह वह दौर था जब आज के स्मार्टफोन की कल्पना भी नहीं थी। 7 मीटर का विशाल डिश एंटीना लगा है। इसका समय संयोग से भी जुड़ा था और उस दौर में बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून ऐसी स्थिति में थे जो लगभग 175 साल में एक बार बनती है। इससे यान एक ग्रह की गुरुत्व-शक्ति का सहारा लेकर अगले ग्रह की ओर बढ़ सकता था। वॉयजर-1 ने 1979 में बृहस्पति और 1980 में शनि के बेहद करीब से गुजरकर शानदार तस्वीरें और जानकारी धरती पर भेजीं। इन्होंने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। इसके बाद यान सौरमंडल से बाहर की ओर निकल पड़ा।
सौरमंडल की सीमा पार करना और इंटरस्टेलर स्पेस
सूरज के चारों ओर उसकी चुंबकीय शक्ति और सौर हवाओं का एक विशाल बुलबुला है, जिसे हेलियोस्फीयर कहते हैं। साल 2012 में वॉयजर-1 इस बुलबुले की सीमा पार करके तारों के बीच की खाली जगह, यानी इंटरस्टेलर स्पेस में पहुंच गया। यह कारनामा करने वाली वह पहली मानव-निर्मित वस्तु बनी और तब से वह लगातार आगे बढ़ रहा है। उसकी रफ्तार करीब 61,000 किलोमीटर प्रति घंटा है। 5 खगोलीय इकाई की दूरी तय करता है। एक खगोलीय इकाई धरती से सूरज की दूरी के बराबर है, यानी करीब 15 करोड़ किलोमीटर।
22 वॉट के सहारे इतनी दूर से बातचीत
इस मिशन की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी दूर से संपर्क अब भी बना हुआ है और वॉयजर-1 का ट्रांसमीटर सिर्फ करीब 22 वॉट की ताकत से काम करता है। यह एक छोटे घरेलू बल्ब जितनी शक्ति है। फिर भी उसका कमजोर संकेत 25 अरब किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय करके धरती तक पहुंचता है। इसे पकड़ने का काम नासा का डीप स्पेस नेटवर्क करता है। यह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगे विशाल एंटीनाओं का जाल है। डेटा आने की रफ्तार करीब 160 बिट प्रति सेकंड है, जो आज के इंटरनेट के मुकाबले बेहद धीमी है। फिर भी इसी धीमी रफ्तार से हमें अंतरिक्ष की अनजानी जगह की खबरें मिलती रहती हैं.
सबसे बड़ी चुनौती और भविष्य
वॉयजर-1 के सामने अब दूरी से बड़ी समस्या बिजली की है। इतनी दूर सूरज की रोशनी इतनी कमजोर है कि सोलर पैनल काम नहीं कर सकते। यान को परमाणु ऊर्जा से बिजली मिलती है, लेकिन वह भी साल दर साल घटती जा रही है। इसलिए नासा के इंजीनियर बिजली बचाने के लिए हीटर और वैज्ञानिक उपकरणों को एक-एक करके बंद कर रहे हैं। हर बंद उपकरण यान को थोड़ा और समय देता है और अनुमान है कि यान 2030 के दशक की शुरुआत तक काम करता रहेगा। उसके बाद वह खामोश हो जाएगा, लेकिन अंतरिक्ष में आगे बढ़ता रहेगा।
A journey that began 48 years ago continues to push the boundaries of human exploration! #NASA’s #Voyager1 is set to reach a historic milestone tomorrow, 18 November 2026, at 3:46:07 PM IST, becoming one light-day away from #Earth - nearly 25.75 billion kilometres into interstellar space! A magnificent triumph of human ingenuity, scientific curiosity and perseverance. Voyager 1 reminds us that the spirit of exploration knows no boundaries, and that the quest for knowledge can take humanity beyond the farthest horizons of imagination.
— Dr. Narottam Sahoo (@narottamsahoo) November 17, 2026
