Bollywood / नेहा कक्कड़ और परमिश वर्मा 'डायमंड दा छल्ला' गाने में एकसाथ नजर आएंगे

Zoom News : Aug 21, 2020, 11:55 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और परमिश वर्मा अपकमिंग सॉन्ग "डायमंड दा छल्ला" गाने के लिए एकसाथ कोलाबोरेट कर रहे है। नेहा कक्कड़ ने गाने का फर्स्ट पोस्टर जारी कर, ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। 

 

नेहा ने गाने का फर्स्ट पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और साथ ही गाने की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। नेहा ने पोस्टर शेयर कर लिखा, "परमिश वर्मा के साथ #डायमंड दा छल्ला! !!! 26 अगस्त!!! क्या गाना बनाया है विक्की संधू ने। मजेदार म्यूजिक रजत नागपाल।"

 

परमिश वर्मा ने भी गाने के पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, पोस्टर शेयर कर उन्होंने कैप्शन दिया, "#डायमंड दा छल्ला 26 अगस्त को रिलीज़ हो रहा है। स्टे ट्यून्ड।"

 

गाने का पोस्टर काफी रोमांटिक लग रहा है। पोस्टर में नेहा मुस्कुराते हुए पलकें झुकाएँ हुए है और परमिश बड़े ही प्यार से नेहा को देख रहे हैं। वही बैकग्राउंड में गुलाल उड़ते हुए दिखाई दे रहा हैं, और दोनों के चेहरों पर भी थोड़ा गुलाल लगा हुआ है। 

 

नेहा और परमिश दोनों ही बेहतरीन सिंगर है, और दोनों को साथ में "डायमंड दा छल्ला" गाने में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। गाने के पोस्टर को भी ऑडियंस का बहुत सारा प्यार मिल रहा है। नेहा और परमिश दोनों के ही पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं, और गाने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। 

 

गाने को नेहा कक्कड़ और परमिश वर्मा ने गाया है, म्यूजिक रजत नागपाल ने कंपोज किए हैं, जबकि लिरिक्स विक्की संधू ने लिखें हैं। अपकमिंग म्यूजिक वीडियो को गुरिंदर बावा ने डायरेक्ट किया है, जबकि देसी म्यूजिक फैक्ट्री द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। 26 अगस्त को गाने को रिलीज़ किया जाएगा। 



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER