बॉलीवुड / आदित्य के साथ डांस करते वक्त स्टेज पर गिर गई थीं नेहा कक्कड़ - देखें VIDEO

इंडियन आइडल 11 का ये टीजर सोनी टीवी ने शेयर किया था। इसमें नेहा बोलती हैं, चलो आदी आज तुम्हारा और मेरा डांस हो जाए। इसके बाद नेहा 'दिलबर' गाने पर जबरदस्त डांस करती हैं। आदित्य उनको कॉपी करते दिखाई देते हैं। आदित्य के स्टेप्स देखकर वहां मौजूद विशाल ददलानी और अनु मलिक हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। आखिर में नेहा आदित्य के साथ स्टेप करती हैं तभी उनका हाथ छूट जाता है।

बॉलीवुड | नेहा कक्कड़ म्यूजिक रिऐलिटी शो 'इंडियन आइडल' की जज हैं। होस्ट आदित्य नारायण के साथ उनकी मस्ती लोगों को खूब एंटरटेन करती है। आदित्य कोरोना संक्रमण की वजह से शो में नहीं दिखाई दे रहे। इस बीच एक पुरानी क्लिप वायरल हो रही है। इसें नेहा आदित्य के साथ 'दिलबर' गाने पर डांस करते वक्त स्टेज पर गिर गई थीं। 

आदित्य ने किया था मजेदार डांस

इंडियन आइडल 11 का ये टीजर सोनी टीवी ने शेयर किया था। इसमें नेहा बोलती हैं, चलो आदी आज तुम्हारा और मेरा डांस हो जाए। इसके बाद नेहा 'दिलबर' गाने पर जबरदस्त डांस करती हैं। आदित्य उनको कॉपी करते दिखाई देते हैं। आदित्य के स्टेप्स देखकर वहां मौजूद विशाल ददलानी और अनु मलिक हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। आखिर में नेहा आदित्य के साथ स्टेप करती हैं तभी उनका हाथ छूट जाता है। यहां देखें वीडियो...

नेहा और आदित्य की शादी की थीं खबरें

इंडियन आइडल 11 के दौरान दर्शकों को लग रहा था कि नेहा और आदित्य रिलेशनशिप में हैं और दोनों की शादी तक की खबरें आ गई थीं। एक एपीसोड में दोनों के पेरेंट्स ने शादी के लिए मंजूरी दी थी। एक एपीसोड वेलेंटाइन्स डे स्पेशल भी दिखाया गया था। हालांकि बाद में पता चला था कि सब पब्लिसिटी के लिए था। कुछ दिन बाद आदित्य और श्वेता के रिलेशन की खबरें मीडिया में आ गईं। नेहा रोहनप्रीत से शादी कर चुकी हैं वहीं आदित्य नारायण और श्वेता भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं।