Bollywoood / गणपति बप्पा का विसर्जन करते समय इमोशनल हुए नील नितिन मुकेश

Zoom News : Sep 02, 2020, 06:26 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | गणेश चतुर्थी के दिन एक्टर नील नितिन मुकेश हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आएं थे। 10 दिनों तक बड़ी धूम-धाम से पूजा-अर्चना करने के बाद नील ने मंगलवार को उनका विसर्जन कर दिया। नील और उनके परिवार ने नम ऑखों से बप्पा को विसर्जित किया। हालांकि इस बार उन्होंने अपने बप्पा का विसर्जन घर पर ही किया। देश में फैले कोरोना वायरस के कारण विसर्जन हर साल की तरह इतनी धूम-धाम से नहीं किया जा सकता था इसलिए वे और उनके परिवार ने मिलकर घर पर ही बप्पा का विसर्जन किया। 

नील ने अपने सोशल मीडिया पर बप्पा के विसर्जन के समय का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ पहले गणपति बप्पा की पूजा करते हैं और फिर साथ में उनका पानी से भरी बाल्टी में विसर्जन भी करते हैं। 

वीडियो शेयर कर उन्होंने कैप्शन दिया, "बप्पा!!! मैं आपको बहुत याद करूँगा! !!! जब तक हम अगले साल नहीं मिल जाते। सभी को आशीर्वाद। ये पहली बार हैं जब हमने अपना विसर्जन घर पर किया। आपको बता नहीं सकता कि हम कितने इमोशनल हैं।" साथ ही नील ने इस पोस्ट में अपने परिवार को टैग किया। 

बता दें नील हर दिन अपने फैंस को गणपति बप्पा के दर्शन कराते थे। दरअसल वे अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर हर दिन के पूजा करने की फोटो और वीडियो शेयर करते थे। नील और उनका परिवार हर साल गणेश उत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाते है। 

ये 27वां साल था जब मुकेश परिवार गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए थे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER