बॉलीवुड / BEACH पर पिंक मोनोकिनी में हॉट पोज देती नजर आईं निया शर्मा, वायरल हुईं तस्वीरें

Vikrant Shekhawat : Dec 05, 2020, 08:47 AM
बॉलीवुड: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं। निया की इन फोटोज को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है।

फोटोज में निया पिंक मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें गोवा बीच की हैं, जहां पर इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं। तस्वीरों में निया बोल्ड अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। इससे पहले निया ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह गोवा बीच पर पिंक बिकिनी पहने मस्ती करती नजर आई थीं।

निया शर्मा ने हाल ही में एक्टर रवि दुबे के साथ ग्लैमरस और रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। निया शर्मा और एक्टर रवि दुबे जल्द ही जमाई राजा शो 2.0 में नजर आने वाले हैं। फोटोज में निया और रवि बीच में खड़े नजर आ रहे हैं। फैन्स को दोनों के बीच की केमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

निया शर्मा और रवि दुबे की जोड़ी को जमाई राजा के सीजन वन को फैन्स ने खूब पसंद किया था। निया ने टीवी शो काली के जरिए टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद निया शर्मा सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आई थीं। निया शर्मा ने 'जमाई राजा' में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। हाल ही में निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER