भयावह हालात / एक दिन में 613 Death, 25 हजार केस, Corona बढ़ा रहा दहशत

Zoom News : Jul 05, 2020, 04:22 PM

नई दिल्ली | भारत में अब कोरोना बड़ी दहशत फैलाने लगा है। संक्रमण के भारत के नए मामले रविवार को एक रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट देखें तो बीते 24 घंटे में 24,850 नए मामले सामने आए हैं और 613 लोगों की मौत हुई है। यह रिपोर्ट शनिवार सुबह आठ से रविवार सुबह आठ बजे तक की है। अब भारत कुल मामलों में रूस से थोड़ा ही पीछे हैं और दुनिया में सर्वाधिक तीसरे नम्बर पर आने वाला है। भारत में पिछले 24 घंटे की अवधि में 613 मौतें भी सामने आई है। अब मौतों की संख्या 19,268 सुबह आठ बजे तक रिकार्ड की गई है। हालांकि रिकवरी की संख्या 4,09,083 है, यह सरकार ने कहा है। केन्द्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय की रिपोर्ट की मानें तो बीते नौ दिन में लगातार 18 हजार से अधिक मामले बढ़ रहे हैं। अब कहना गलत नहीं होगा कि भारत में सब कुछ शुरू होने लगा है, जिंदगी पटरी पर आने लगी है, लेकिन ये आंकड़े भयावह है। 


कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले देश के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 24 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 14 हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए जांच का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 97.89 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 24,850 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 613 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 6 लाख 73 हजार 165 हो गया है। अब तक 4 लाख 09 हजार 083 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 2 लाख 44 हजार 814 सक्रिय मामले हैं। इस महामारी के चलते 19,268 लोगों की जान जा चुकी है।  महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 7,074 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख को पार कर गया है। राज्य में अब तक 8,671 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें से कुल 1,08,082 लाख से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। वहीं, दिल्ली में हालात सुधारते नजर नहीं आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में वायरस के 2,505 नए केस सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 97,200 हो गई। इसमे से 3,004 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4 लाख से अधिक

पीआईबी के अनुसार भारत सरकार के की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की संख्या बढ़कर अब तक 4,09,082 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, कोविड-19 के कुल 14,856 रोगियों को ठीक किया गया है। अब तक कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या इस बीमारी से संक्रमित कुल लोगों की संख्या से 1,64,268 अधिक है। इसके साथ ही कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 60.77% हो गई है। सरकार का कहना है कि अभी इस बीमारी के 2,44,814 सक्रिय मामले हैं और सबका सक्रिय चिकित्सा देखरेख में इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 74 हजार 312 हो गई है। वहीं, 4 लाख 9 हजार 131 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। यानी देश में रिकवरी 60% से ज्यादा हो गया है। उधर, करीब, 7 राज्य ऐसे हैं, जहां स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 75% से ज्यादा हो गई है। 4 राज्यों में तो 80% से ज्यादा है। इनमें चंडीगढ़ टॉप पर है। यहां 86.06% मरीज रिकवर हो गए हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। 

राजधानी दिल्ली के राधास्वामी सत्संग ब्यास परिसर में 10 हजार बेड वाले कोविड सेंटर का उप राज्यपाल अनिल बैजल ने रविवार को उद्घाटन किया। इसका नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड केयर सेंटर रखा गया है। यह कोरोना के मरीजों के लिए बनाया गया दुनिया का सबसे बड़ा सेंटर है। वहीं, दिल्ली केंट में एक हजार बेड वाले एक अन्य कोविड सेंटर का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया। इसे भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान (डीआरडीओ) ने तैयार किया है।

देश में परीक्षण प्रयोगशाला नेटवर्क को लगातार बढ़ाया जा रहा है। 786सरकारी प्रयोगशालाओं और 314 निजी प्रयोगशालाओं के साथ देश में अभी 1100 प्रयोगशालाएं काम रही हैं। इसमें शामिल है:

  • वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 591 (सरकार: 368 + निजी: 223)
  • ट्रूनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशाला: 417(सरकार: 385 + निजी: 32)
  • सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 92 (सरकार: 33 + निजी: 59)

कोविड-19 के लिए परीक्षण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए हाल ही में उठाए गए विभिन्न उपायों के साथ "परीक्षण (टेस्ट), पहचान (ट्रेस), उपचार (ट्रीट)" की केंद्रित कार्यनीति की वजह से हर दिन परीक्षण किए जा रहे नमूनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,48,934 नमूनों का परीक्षण किया गया है। आज की तारीख में शुरू से अब तक कुल 97,89,066 नमूनों की जांच की गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ‘सामान्य चिकित्सा और विशेष मानसिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों के लिए एक मार्गदर्शन दस्तावेज’ जारी किया है। यह दस्तावेज https://www.mohfw.gov.in/pdf/MentalHealthIssuesCOVID19NIMHANS.pdf पर उपलब्ध है। कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी,दिशा-निर्देश और परामर्श के लिए नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/और @MoHFW_INDIA। देखें। कोविड-19 से संबंधित तकनीकी सवाल technquery.covid19@gov.inऔर अन्य सवाल ncov2019@gov.inतथा @CovidIndiaSevaपर भेजे जा सकते हैं। कोविड​​-19 पर किसी भी प्रश्न के संबंध में कृपया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। कोविड-19 पर राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर भी उपलब्ध है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER