लोकल न्यूज़ / ओनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला..

राजस्थान:चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में 12 दिसंबर को मिले एक अधजले शव की गुत्थी सुलझ गई है। जांच में पता चला है कि आरोपियों की बहन का पड़ोस के मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग था जिससे वे नाराज थे। इसी के चलते इस ऑनर किलिंग को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने की है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। उसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

राजस्थान:चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में 12 दिसंबर को मिले एक अधजले शव की गुत्थी सुलझ गई है। जांच में पता चला है कि आरोपियों की बहन का पड़ोस के मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग था जिससे वे नाराज थे। इसी के चलते इस ऑनर किलिंग को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने की है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों ने अपनी बहन को युवक के साथ देख लिया था। इसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव की पहचान छुपाने के लिए शव को जला दिया था, लेकिन वह पूरी तरह नहीं जल पाया था। जांच करने पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई।

जानकारी के मुताबिक, 8 दिसंबर को राजेश (23) ने ईशाक मोहम्मद (32) को अपनी बहन के साथ एक घर के अंदर देख लिया था। इसकी जानकारी राजेश ने अपने बड़े भाई चेतन (24) को दी। इसके बाद दोनों ने ईशाक को पकड़ा और उसे तब तक पीटते रहे जब तक उसका दम नहीं निकल गया। इसके बाद आरोपियों ने लाश को बोरी में भरा और अलसीगढ़ की खाली खदान में ले गए। वहां उन्होंने शव काे जला दिया, लेकिन लाश पूरी तरह नहीं जल पाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों चेतन और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी भाइयों ने बताया कि बहन को ईशाक के साथ देख लिया था। जिसके कारण गुस्से में ईशाक को पीट दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में जला दिया।

इस तरह हुआ खुलासा:-

12 दिसंबर को शव मिलने के बाद पूरे मामले में स्पेशल टीम बनाकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया की घटना के चार-पांच दिन पहले चेतन ने अपनी बहन को खेत पर ईशाक के साथ देखा था। 8 दिसंबर को ईशाक को उसके भतीजे ने खेत पर जाते हुए देखा था। इसी रास्ते में लड़की का घर भी है। ईशाक के भतीजे ने यह बात पुलिस को बताई। पुलिस को गांव में पूछताछ करने पर ईशाक और आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के घरवालों से सख्ती से पूछताछ की। इसमें लड़की के दोनों भाइयों ने अपना गुनाह कबूल लिया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER