Viral News / अजीबोगरीब परेशानी, हैंडसम लड़के को देखते ही ये लड़की खो बैठती है होश, आ जाते हैं चक्‍कर

Zoom News : Mar 25, 2021, 08:16 AM
लंदन: ब्रिटेन की क्रिस्टी ब्राउन नाम की लड़की को अजीबोगरीब परेशानी है। वो किसी भी हैंडसम और स्मार्ट लड़के को देखती हैं तो चक्कर खाकर गिर पड़ती हैं। ऐसा एक डिसऑर्डर की वजह से है क्योंकि वो किसी भी स्ट्रॉन्ग इमोशन में अपने शरीर पर से काबू खो देती हैं और अक्सर धड़ाम से गिर जाती हैं। ब्रिटेन के चेशायर शहर की रहने वाली क्रिस्टी ब्राउन को दुर्लभ बीमारी है। ये दुर्लभ बीमारी एक ब्रेन डिसऑर्डर है, जिसकी वजह से उन्‍हें पब्लिक लाइफ में सिर झुका कर चलना पड़ता है। दरअसल, वो जब भी किसी हैंडसम लड़के को देखती हैं तो उसके पैर लड़खड़ाने लगते हैं और वो अक्सर धड़ाम से गिर जाती हैं।

क्रिस्टी ब्राउन 32 साल की हैं। उन्हें जो ब्रेन डिसऑर्डर है, उसे केटाप्लेक्सी कहा जाता है। इस डिसऑर्डर की वजह से गुस्सा, खुशी, डर जैसे स्ट्रॉन्ग इमोशन के चलते मांसपेशियों में पैरालिसिस जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। इसकी वजह से क्रिस्टी लड़खड़ाने लगती हैं और अक्सर गिर भी जाती हैं। 

डेलीमेल की खबर के मुताबिक क्रिस्टी ब्राउन को अपनी इस समस्या से शर्मिंदगी भी महसूस होती है क्योंकि वो अक्सर गिर जाती हैं। ऐसे में खुद को ही बचाने के लिए उन्हें अपनी नजरें नीचे करके चलना पड़ता है। 

क्रिस्टी ब्राउन को इस समस्या के चलते दिन में कई बार पैरालिसिस के झटके झेलने पड़ते हैं। ऐसे में आम जिंदगी जीने में भी उन्हें समस्याएं आती हैं। हालांकि उनको आने वाले झटके आम तौर पर 2 मिनट तक असरदार रहते हैं, इसके बाद वो फिर से सामान्य हो जाती हैं। 

नारकोलेप्सी जीन के साथ पैदा हुई क्रिस्टी बताती हैं कि वो किसी से बहस करते समय, या किसी हंसी के मौके पर भी ऐसा झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 9 साल की उम्र में उन्हें चोट भी लग गई थी, उसके बाद ये समस्या बढ़ गई।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER