Bollywood / 'बम्बई में का बा' गाने में मनोज बाजपेयी के भोजपुरिया अंदाज को जमकर पसंद कर रहे लोग

Zoom News : Sep 17, 2020, 07:47 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | मनोज बाजपेयी के हाल ही रिलीज़ हुए गाने 'बम्बई में का बा' को दर्शकों को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। खासकर गाने में मनोज के भोजपुरिया अंदाज की खूब तारीफ की जा रहीं हैं। गाने को 5 मिलियन व्यूह मिलने पर मनोज ने सभी को धन्यवाद कहा है।  बता दें मनोज बाजपेयी और फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा की जोड़ी ने 26 साल बाद इस भोजपुरी गाने के साथ वापसी की है। 26 साल पहले अनुभव सिन्हा और मनोज बाजपाई ने एक टीवी सीरियल शिकस्त में एकसाथ काम किया था। 

गाने को मिल रहे प्यार के लिए ऑडियंस का शुक्रिया अदा करते हुए मनोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "किसने सोचा था कि इतना प्यार मिलेगा। 5 मिलियन के लिए आप सभी को धन्यवाद।" 

बता दे कि इस गाने को मनोज बाजपाई ने खुद रैप किया है। लिरिक्स डॉक्टर सागर ने लिखें हैं। गाने का म्यूजिक अनुराग सैकिआ ने दिया है। 

यह गाना खासतौर पर मुंबई पर दर्शाया गया है, जिसमें मुंबई में आये उन करोड़ो माइग्रेंट वर्कर्स की कहानी सुनाई गई है जो अपने घर को छोड़कर इस सपनो की नगरी में आते है यहाँ अपना जीवन बसाने। और इसको अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। गाने को टी सीरीज द्वारा प्रोडूस किया हैं। 

मनोज बाजपेयी के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' में नजर आएं थे। और अब वह जल्द ही फिल्म "सूरज पे मंगल भारी" में नजर आएंगे। इस फिल्म में फातिमा सना शेख़ और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आने वाले है, और इसे अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER