अहमदाबाद | अहमदाबाद से जयपुर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय हंगामा शुरू हो गया जह एक कबूतर उड़ान भरते वक्त विमान में घुस आया। शुक्रवार को एयर इंडिया की फ्लाइट जी8-702 अहमदाबाद से जयपुर जा रही थी। जब फ्लाइट हवाईअड्डे से उड़ान भरने लगी तो उसके लगेज शैल्फ से एक कबूतर बाहर आ गया।
कबूतर को फ्लाइट में देखकर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। क्रू मेंबर्स ने गेट खोलकर कबूतर को बाहर निकाला। विमान में सवार यात्रियों में से कुछ ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
An Ahmedabad-Jaipur GoAir flight was delayed by at least 30 minutes after a pigeon boarded the aircraft along with passengers.
— The Indian Express (@IndianExpress) February 29, 2020
Read more: https://t.co/QzxER61Aya pic.twitter.com/uVWTlWJ9DW
दरअसल, अहमदाबाद से जयपुर जा रही फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। एक यात्री ने अपना हैंड बैग रखने के लिए फ्लाइट के लगेज शैल्फ को खोला, जिसमें से एक कबूतर निकला। कबूतर को फ्लाइट में देख यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को शांत करवाया।
एयरलाइंस स्टाफ ने घटना की जानकारी तुरंत ग्राउंड स्टाफ को दी। इसके बाद फ्लाइट का गेट खोला गया। काफी मशक्कत के बाद कबूतर को फ्लाइट से बाहर निकाला गया।
