POCO ने पिछले महीने POCO M2 Pro स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जो कि कंपनी का एक बजट रेंज स्मार्टफोन है और कई खास फीचर्स से लैस है। वहीं अब सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन को बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है और यह खुलासा POCO के प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर ने ट्विटर के जरिए किया है। साथ ही यह भी संकेत दिया है कि कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord को टक्कर देगा।
POCO के प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर Angus Kai Ho Ng ने अपने ट्विटर अकाउंट पर #POCOcomingsoon के साथ ट्वीट करते हुए यूजर्स से सीधे तौर पर पूछा है कि वह OnePlus Nord खरीदेंगे या POCO के नए स्मार्टफोन का इंतजार करेंगे। इससे स्पष्ट होता है कि कंपनी जल्द ही बाजार में OnePlus Nord को टक्कर देने के लिए नया स्मार्टफोन लेकर आने वाली है।
OnePlus Nord or.... wait for the new POCO?#POCO #POCOcomingsoon
— Angus Kai Ho Ng (@anguskhng) August 4, 2020
