नई दिल्ली / 26 नवम्बर संविधान दिवस पर संसद के संयुक्त सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्बोधित करेंगे

India TV : Nov 13, 2019, 01:29 PM
नई दिल्ली। 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर संसद का संयुक्त सत्र होने जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था और इसी को ध्यान में रखते हुए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

26 नवंबर 1949 को संविधानसभा द्वारा संविधान को अपनाने के 2 महीने बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हो गया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER