LSG vs DC / मैदान पर कहरते दिखे पृथ्वी शॉ, प्राइवेट पार्ट में लगी गेंद

Zoom News : Apr 08, 2022, 07:23 AM
आईपीएल 2022 का 15वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली की टीम तेज तर्रार शुरुआत के बाद लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही है। पृथ्वी शॉ की तूफानी बल्लेबाज के बाद दिल्ली ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ ने आउट होने से पहले 34 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रन की धमाकेदार पारी खेली।

इस पारी के दौरान एंड्र्यू टाय की एक गेंद पृथ्वी शॉ के प्राइवेट पार्ट पर जाकर लगी। यह घटना पारी के 6ठें ओवर के दौरान की है। टाय की गेंद लगने के बाद शॉ मैदान पर कहराते हुए दिखाई दिए, मगर कुछ देर बाद यह खिलाड़ी वापस खड़ा हुआ और लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

आईपीएल 2022 का पहला मैच खेल रहे डेविड वॉर्नर इस दौरान शांत दिखे। वह 12 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलिनय लौटे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स - केएल राहुल (c), क्विंटन डी कॉक (wk), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, अवेश खान

दिल्ली कैपिटल्स - पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, एनरिक नॉर्टजे

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER