बॉलीवुड / प्रियंका चोपड़ा को हुई परिणीति से जलन, Bikini Photo पर मजेदार कमेंट

Zoom News : Jun 10, 2021, 08:19 PM
बॉलीवुड | एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनकी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा की बॉन्डिंग काफी शानदार है ये तो कई मौके पर देखने को मिल चुका है। लेकिन हाल ही में प्रियंका को  परिणीति से जलन हो गई है। बहन से प्रियंका की जलन की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, ये मामला जुड़ा है परिणीति की लेटेस्ट बिकिनी फोटो से जिसकी वजह से वो जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फोटो पर प्रियंका का कमेंट सबका ध्यान खींच रहा है। उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में अपनी जलन को बयान किया है।

प्रियंका को हुई जलन

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वो ब्लैक रंग की बिकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। वो एक खूबसूरत सीबीच पर बिकिनी में फोटोशूट करवाती दिख रही हैं। इस फोटो पर परिणीति के फैंस के साथ कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट किया है। इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के कमेंट की। उन्होंने परिणीति की वैकेशन फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'मुझे बहुत जलन हो रही है'। यहां देखें प्रियंका का मजेदार कमेंट-

शेयर करती हैं बोल्ड तस्वीरें

बता दें कि परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। कुछ समय पहले ही नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' रिलीज हुई है। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर जबरदस्त बोल्ड फोटो शेयर करके जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। वो अपने इंस्टा एकाउंट पर बोल्ड फोटोशूट शेयर करती रहती हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER