Oscars 2020 / प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में, फिर पहना डीप नेक कट वाला गाउन: देखे फोटो

News18 : Feb 10, 2020, 10:22 AM
Oscars 2020: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) ने भले ही इस साल ऑस्कर में जगह नहीं बनाई हो, लेकिन वह निश्चित रूप से उत्साहित हैं और यह बात उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स पर साफ झलकती है। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जहां उन्होंने कहा कि वह हॉलीवुड की इस बड़ी रात में शामिल नहीं हो सकीं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) एक ऐसी सेलिब्रिटीज है जो केवल एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्टाइल और फैशन की वजह भी सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका भले ही इस बार ऑस्कर 2020 (Oscar 2020) में शामिल नहीं हुई हैं लेकिन उन्होंने पिछले बार के ऑस्कर की थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं। आइए देखते हैं उनका लुक...

वाइट कलर के शीयर गाउन में शेयर की पिक:

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले ऑस्कर अवार्ड्स के समय की अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस ड्रेस में उन्होंने सफ़ेद रंग का शीयर गाउन पहना हुआ है। यह गाउन काफी डीप नेक कट वाला है। इसके साथ ही प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ एक साथ में छोटा सा क्लच पर्स कैरी किया है। और हाथ में 2 रिंग्स कैरी की हैं। इस ड्रेस पर उन्होंने बालों को खुला छोड़ने की जगह पीछे करके पोनी टेल बनाई हुई है। कानों में उन्होंने ओस की बूंदों की तरह क्रिस्टल के इयररिंग्स पहने हैं। प्रियंका ने अपने लिप्स को डार्क मैरून कलर की लिप्सटिक से सजाया है।

ज्योमेट्री प्रिंट वाला वाइट एंड सिल्वर गाउन:

एक अन्य ऑस्कर समारोह में प्रियंका चोपड़ा ने ज्योमेट्री डिजाइन वाला वाइट और सिल्वर कलर का गाउन कैरी किया था। यह गाउन डीप नेक फ्रंट वाला था और बैकलेस भी था। प्रियंका ने गाउन को काफी खूबसूरत और एलीगेंट तरीके से कैरी किया था। कानों में प्रियंका ने क्रिस्टल के डेंगलर्स पहने थे। साथ ही दोनों हाथों में उन्होंने ब्रेस्लेट कैरी किए थी।

ग्रैमी अवॉर्ड्स में तहलका मचा दिया था:

अभी कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा नेग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2020) में अपने लुक से सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था । उन्होंने फंक्शन में डीप फ्रंट ओपन गाउन था।

View this post on Instagram

Tassel fun. #grammys

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

यह गाउन गले से उपरी हिस्से लेकर नेवल (नाभि) तक खुला हुआ था। डिजाइनर Ralph and Russo ने इस गाउन को डिजाइन किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER