Happy Birthday / प्रियंका चौपड़ा ने प्यार भरे अंदाज में हसबैंड निक जोनस को जन्मदिन की बधाईयां दी

Zoom News : Sep 16, 2020, 06:31 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई |  प्रियंका चौपड़ा ने इंस्टा पर एक विडियो शेयर किया और निक को जन्मदिन की बधाईयां दी। आज निक अपना 28वा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहें हैं।इस विडियो में प्रियंका और निक के प्यार भरे पलों को देखा जा सकता है। प्रियंका ने निक के बेहतरीन पलों क़ो एडिटेड विडियो के जरिए शेयर करते हुए निक को कैप्शन में जन्मदिन की बधाईयां दीं।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा,' मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि तुम्हारा जन्म हुआ!! हैप्पी बर्थडे माय लव!!' वहीं विडियो की बात करें तो विडियो में निक सबसे पहले पैराशूट लैंडिग करते हुए दिखे और फिर सूट-बूट में निक ने एंट्री ली। इसके बाद निक और प्रियंका के जिंदगी के मस्ती भरें पलों के कलेक्शन विडियो में नजर आते है जिसमें दोनों डांस कर रहें हैं।

इसके साथ ही निक के स्टेज परफॉर्मेंस फोटो भी विडियो में नजर आते हैं। और वहीं विडियो के अंत में प्रियंका और निक का क्यूट सा डांस मूव्स देखने मिलता हैं। और इसी विडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक बजता हैं जो प्रियंका और निक के विडियो को और इंटरेस्टिंग बनाता है।

प्रियंका के इस पोस्ट पर कई फैंस ने निक को जन्मदिन की बधाईयां दीं । वहीं कटरीना कैफ ने भी कमेंट कर निक को हैप्पी बर्थडे विश किया।

वैसे बता‌ दें, अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस का पहला एल्बम 'इट्स अबाउट टाइम' साल 2006 में आया। तो उस वक्त निक की उम्र केवल 13 साल थी। सात साल की उम्र से एक्टिंग कर रहे निक कई सोलो सॉन्ग-एलबम लांच कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को करीबन डेढ़ साल का वक्त बीत गया हैं और प्रियंका निक के साथ ज्यादातर लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं। जहां दोनों ने हाल ही अपने घर को खरीदा था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER