Bollywood / प्रियंका चौपड़ा के प्रोडक्शन हाउस का नया प्रोजेक्ट हुआ लांच

Zoom News : Aug 18, 2020, 04:55 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | प्रियंका चौपड़ा अपने प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पेबल पिचर' द्वारा भारत के क्षेत्रीय भाषीय मराठी, पंजाबी, सिक्कीमी जैसी कई फिल्मों के साथ साथ बालीवुड की फिल्मों को प्रोड्यूस कर रहीं हैं । अब प्रियंका अपने नए प्रोजेक्ट के साथ तैयार हैं जो 'हारॉर' फिल्म पर बेस्ड हैं। प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी के जरिए अक्तूबर में इस फिल्म के रिलीज होने की जानकारी दी।

दरअसल प्रियंका अपने प्रोडक्शन हाउस के अंडर 'ईवल आइ' इस फिल्म को अनाउंस कर रहीं हैं। जिसे ईलन दसानी और राजीव दसानी डायरेक्ट कर रहें हैं। यह फिल्म 'वेलकम टू द बल्महाउस' का हिस्सा है। 

'वेलकम टू द बल्महाउस' यह चार हॉरर फिल्मों को अमेरिकन प्रोडक्शन कंपनी 'ब्लमहाउस' के बैनर के अंडर रिलीज कर रहीं है। जिसमें से प्रियंका चौपड़ा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'ईवल आइ' भी रिलीज की जाएगी। नोक्टॉन, ब्लैक बाक्स, ईवल आइ, द लाय - यह चार हॉरर फिल्म 'वेलकम टू द बल्महाउस' के अंडर अमेजॉन प्राइम पर अक्तूबर में रिलीज की जाएगी।

हालांकि प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'ईवल आइ' की रिलीज डेट 13 अक्तूबर रखी गई है। प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिचर ने भी इंस्टा अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में इसकी जानकारी देते हुए प्रियंका चौपड़ा को टैग किया। साथ ही कमिंग सून लिखकर आगे की जानकारी जल्द देने की बात कहीं।

वैसे बता दे पर्पल पेबल पिचर के अंतर्गत मराठी फिल्म 'व्हेटिलेटर' को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिला। साथ ही इसी प्रोडक्शन हाउस की एक और मराठी फिल्म 'पाणी' को भी प्रर्यावरण संरक्षण पर आधारित फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। इसी प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत प्रियंका और फरहान अख्तर की बायोपिक फिल्म 'द् स्काय इज पिंक' भी रिलीज की गई।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER