AAP में बड़ी टूट: राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, संजय सिंह का 'ऑपरेशन लोटस' आरोप

आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट हुई है। राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। संजय सिंह ने इसे भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' करार देते हुए कहा कि पंजाब की जनता इन बागियों को कभी माफ नहीं करेगी।

आम आदमी पार्टी (AAP) में एक बड़ी राजनीतिक टूट सामने आई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। उनके साथ 6 अन्य राज्यसभा सांसदों ने भी पार्टी से अलग होने का दावा किया है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' की शुरुआत बताया है।

राघव चड्ढा और 6 सांसदों का पार्टी से इस्तीफा

नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल की मौजूदगी में पार्टी छोड़ने की घोषणा की। चड्ढा ने दावा किया कि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत के संविधान के प्रावधानों के तहत लिया गया है।

सिद्धांतों से भटकाव का लगाया आरोप

राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने के कारणों पर विस्तार से बात की और " उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पार्टी अब देश के हित में नहीं, बल्कि निजी फायदे के लिए काम कर रही है। चड्ढा ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ वर्षों से महसूस हो रहा था कि वह गलत पार्टी में सही आदमी हैं, इसलिए उन्होंने आज खुद को AAP से अलग करने और जनता के करीब जाने की घोषणा की है।

संजय सिंह का भाजपा पर तीखा हमला

इस टूट पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' और राजनीति का खेल अब पंजाब में शुरू हो गया है, जिसका उद्देश्य मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यों को रोकना है। सिंह ने कहा, "पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है और किसी भी व्यक्ति के बीमार होने पर 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करती है।

पंजाब की जनता को धोखा देने का आरोप

संजय सिंह ने बागी सांसदों की आलोचना करते हुए कहा कि इन सभी नेताओं को आम आदमी पार्टी ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाया था, लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके 'ऑपरेशन लोटस' का तंत्र चलाया जा रहा है। सिंह ने चेतावनी दी कि पंजाब की जनता इन 7 सांसदों और भगवंत मान के कार्यों में बाधा डालने वालों को कभी माफ नहीं करेगी।