Rahul Gandhi Ed News / प्रियंका के साथ राहुल गांधी ED मुख्यालय पहुंचे

Zoom News : Jun 13, 2022, 11:28 AM
राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में ED मुख्यालय में 11:00 बजे पेश होंगे। राहुल की पेशी के पहले प्रियंका गांधी वाड्रा उनसे मिलने उनके घर पहुंचीं। यहां से राहुल-प्रियंका कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद राजस्थान के CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल समेत पार्टी के सांसद और अन्य नेता के साथ पैदल ही ED ऑफिस के लिए निकले। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कांग्रेस के मार्च को रोक लिया है। नेताओं को आगे नहीं जाने दिया गया है। राहुल गांधी कार से प्रियंका के साथ ED मुख्यालय पहुंचे।


राहुल गांधी से जांच के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय से हिरासत में ले लिया है। पुलिस कांग्रेसियों को बस में बैठाकर ले गए। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय से ED ऑफिस तक का रास्ता सील कर दिया है। ED दफ्तर के पास थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया- पहले घेरे के पास ही भीड़भाड़ को रोका जाएगा। दूसरे लेयर को राहुल की गाड़ी क्रॉस करके जा सकते हैं। तीसरे लेयर के बाद उन्हें अकेले ही ED दफ्तर जाना होगा।


राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा- नेशनल हेराल्ड में कोई घोटाला नहीं हुआ। नेशनल हेराल्ड कंपनी ने यंग इंडिया कंपनी का बकाया चुकाया है और कर्मचारियों का वेतन दिया। हमने भाजपा सरकार की तरह भारत की सरकारी संपत्तियों को बेचा नहीं है।


नेताओं के बयान-


अशोक गहलोत: शांतिपूर्ण मार्च से सरकार को दिक्कत क्या है?

भूपेश बघेल: आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन विचारों को कैद नहीं कर सकते।

प्रमोद तिवारी: राहुल गांधी पर फर्जी केस लगाया गया।

दिग्विजय सिंह: मोदी जब डरते हैं ED को आगे करते हैं।

सचिन पायलट: केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

शिवसेना नेता संजय राउत: राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई गैरकानूनी है। जो भी BJP के खिलाफ बोलता है, उस पर कार्रवाई होती है।

रॉबर्ट वाड्रा: राहुल गांधी तमाम निराधार आरोपों से बरी होंगे और सत्य की जीत होगी।

कार्ति चिदंबरम: मुझे ED के नोटिस सबसे ज्यादा बार मिले हैं। मैं ED के मामलों में कांग्रेस का विशेषज्ञ हूं।


आज असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अफसर करेंगे पूछताछ

ED सूत्रों की मानें तो आज राहुल से असिस्टेंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी पूछताछ करेंगे। पूछताछ सामान्य तरीके से की जाएगी, जैसे बाकी आने वाले लोगों से की जाती है। जांच के दौरान राहुल गांधी अपना मोबाइल फोन यूज नहीं कर पाएंगे और ना ही अपने किसी साथी राजनेता को उनके साथ ED कार्यालय में अंदर आने की इजाजत नहीं है।


सवालों की लंबी सूची तैयार

ED ने राहुल गांधी से पूछताछ के लिए सवालों की लंबी सूची तैयार कर ली है। लगभग दो दर्जन सवाल ED के अफसर पूछेंगे, जो सभी नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया कंपनी से जुड़े हैं। राहुल गांधी यंग इंडिया कंपनी में अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 38-38% के हिस्सेदार है। बाकी हिस्सेदारी कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नाडिस के पास है। इन दोनों नेताओं का देहांत हो चुका है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER