देश / चीन सीमा विवाद को लेकर राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

Zoom News : Dec 28, 2021, 09:59 PM
नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मनमोहन सिंह ऐसी स्थिति में इस्तीफा दे देते। राहुल गांधी यह बात कब कही जब वे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर जयपुर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के कार्यकाल में चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया होता, तो वह इस्तीफा दे देते। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चीन ने पीएम मोदी के साथ भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया, जबकि मोदी अभी भी इस मुद्दे को लेकर बैठे हुए हैं।

RSS पर साधा निशाना

वहीं, इंडिया टूडम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि समूह नफरत फैला रहा है, जिसका मुकाबला हमें प्यार से करना है। आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आख्यानों का मुकाबला करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था।

अशोक गहलोत ने साधा निशाना

वहीं, कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राजधानी जयपुर में  कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के बाद सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बाद की और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस का त्याग और बलिदान कोई भूल नहीं सकता। भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर लें। ऐसे बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे। कांग्रेस तो हर घर में हर दिल के अंदर है। कांग्रेस लोगों के दिलों में बसती है। सीएम ने कांग्रेस मुक्त भारत की सोच का खंडन करते हुए कहा कि यह भाजपा और आरएसएस की मानसिकता को प्रदर्शित करती है। 

सीएम ने कहा कि भीमराव अंबेडकर के सानिध्य में बने संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश में लोकतंत्र खतरे में है। संविधान खतरे के अंदर है। सारी संस्थाए बर्बाद हो रही है। पूरा देश चिंतित है। देश अजीब दौर से गुजर रहा है। ऐसे वक्त में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा की देश को ज्यादा जरूरत है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER