बॉलीवुड / नहीं होगा Rajiv Kapoor का चौथा, परिवार ने बताई वजह

राज कपूर के बेटे और ऋषि-रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर के भाई का कल 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। राजीव कपूर का अंतिम संस्कार कल ही कर दिया गया। परिवार के सभी सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे। रणबीर कपूर और अरमान समेत कई परिवार के सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। अब खबर आ रही है कि राजीव कपूर का चौथा होगा। इस बात की जानकारी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है।

बॉलीवुड | राज कपूर के बेटे और ऋषि-रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर के भाई का कल 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। राजीव कपूर का अंतिम संस्कार कल ही कर दिया गया। परिवार के सभी सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे। रणबीर कपूर और अरमान समेत कई परिवार के सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। अब खबर आ रही है कि राजीव कपूर का चौथा होगा। इस बात की जानकारी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है।

नहीं होगा राजीव का चौथा

परिवार के कई और सदस्यों और जानने वालों ने भी नीतू कपूर के इस पोस्ट को शेयर किया था। इस पोस्ट में बताया गया, 'कोरोना महामारी को देखते हुए राजीव का चौथा नहीं होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' 

रणधीर ने जाहिर किया था दर्द

बता दें, रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा, 'मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके।'

घरवाले प्यार से बुलाते थे 'चिम्पू'

फिल्म अभिनेता राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) राजकपूर के सबसे छोटे बेटे हैं, जिन्हें घरवाले प्यार से चिम्पू के नाम से भी बुलाते थे। बताया जा रहा है कि राजीव को दिल का दौरा पड़ा, उस दौरान मुंबई के चेम्बूर में थे। उन्हें करीबी हास्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

इन फिल्मों में राजीव ने किया था काम

जिस वक्त राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) को दिल का दौरा पड़ा उस दौरान सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) पास मौजदू थे। बता दें, पिछले साल ही ऋषि कपूर का निधन हुआ था। इसके बाद अब राजीव का जाना कपूर खानदान के लिए बड़ा झटका है। राजीव कपूर ने अपने करियर में राम तेरी गंगा मैली, प्रेमग्रंथ, आसमान, लवर बाय, एक जान हैं हम, हम तो चले परदेस जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 1999 में फिल्म आ अब लौट चलें प्रोड्यूस की थी।