Bollywood / रणवीर के कपड़े देख यूजर्स ने की उर्फी से तुलना- 'दोनों का फैशन सेंस..'

Zoom News : Mar 10, 2022, 07:47 AM
Bollywood | रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के साथ आउटफिट को लेकर भी उतने ही चर्चा में रहते हैं। अपने लुक्स के साथ प्रयोग करने में रणवीर कभी भी नहीं झिझकते। सोशल मीडिया पर तो उन्हें इस वजह से काफी ट्रोल भी किया जाता है लेकिन एक्टर जो चाहते हैं वही करते हैं। कभी वह रंग-बिरंगे कपड़ों में होते हैं तो कभी अपने बालों को अलग डिजाइन देते हैं। बुधवार को रणवीर पपराजी के सामने आए और पोज दिया। उन्होंने पिंक कलर की प्रिंटेड शर्ट और शॉर्ट्स पहने थे। उनका यह आउटफिट Gucci ब्रांड का है। लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन रणवीर फोटोग्राफर्स से Gucci ब्रांड का जिक्र करते हैं। 

यूजर्स ने किया ट्रोल

रणवीर के इस आउटफिट की कीमत करीब 2 लाख रुपये है। उनका शर्ट 91,700 का है जबकि शॉर्ट्स की कीमत 68 हजार रुपये है। वीडियो को सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट विरल भयानी ने शेयर किया है। 

इस पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘किचन का कपड़ा है ये तो हमारा।‘ एक ने कहा, ‘एक ये रणवीर लड़कों में, और दूसरी उर्फी लड़कियों में... दोनों के फैशन सेंस को भगवान ही जानता है।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘कर्टन का कपड़ा।‘ एक अन्य कहते हैं, ‘गुच्ची का रिएक्शन ऐसा है कि मेरे को क्यों पहना है।‘

आने वाली फिल्में

एनर्जी किंग कहलाने वाले रणवीर सिंह पिछली बार फिल्म ‘83’ में नजर आए। उनकी आने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ है। इस फिल्म में अर्जुन रेड्डी और एक्ट्रेस शालिनी पांडे भी नजर आएंगी। यशराज बैनर की यह फिल्म इस साल 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर के पास ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘सर्कस’ है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER