बॉलीवुड / क्या बेयर ग्रिल्स के साथ अपना वाइल्ड अवतार दिखाने वाले हैं रणवीर सिंह

Zoom News : Jun 10, 2022, 07:27 AM
बॉलीवुड | रणवीर सिंह जो भी करते हैं अपने अतरंगी अंदाज में करते हैं। वह जब फिल्मों में अपने किरदार में आते हैं तो दर्शकों के दिल और दिमाग में अपनी छाप छोड़ जाते हैं। अब रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो के साथ ही उन्होंने फैंस के मन में एक दिलचस्पी जगा दी है। वीडियो में आप देखेंगे कि एक सीन दिखाया जाता है जो घने जंगल का है और बीच में नेटफ्लिक्स का एन लिखा होता है। इसके बाद क्लिप में आप देखेंगे कि रणवीर कहते हैं कि भेड़िए, भालू, क्या यहां टाइगर भी हैं? जिस पर उन्हें जवाब आता है, टाइगर नहीं हैं। रणवीर फिर जवाब देते हैं, लेकिन अब एक है। इसके बाद रणवीर हंसने लग जाते हैं और कहते हैं कि मैं इसके लिए काफी समय से काम कर रहा हूं। 

वीडियो देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं और वह अनुमान लगा रहे हैं कि रणवीर, बेयर ग्रिल्स के शो में नजर आएं और वहां उनके साथ वाइल्डनेस दिखाएं। रणवीर ने वीडियो शेयर कर लिखा है, 'जंगल जंगल पता चला है कि चीजें अब काफी वाइल्ड होने वाली हैं। तो सेफ्टी गियर बांध लो क्योंकि कभी भी कुछ भी हो सकता है।' फैंस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि मजा ही आ जाएगा जब रणवीर और बेयर ग्रिल्स साथ में आएंगे।

वैसे बता दें कि इस शो के जरिए रणवीर का डिजिटल डेब्यू होगा। रणवीर अपने मजाकिया अंदाज के साथ बेयर के साथ क्या कमाल करते हैं ये शो देखकर पता चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इस शो के लिए सर्बिया गए थे साल 2021 में।

रणवीर की अपकमिंग फिल्में

रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। सर्कस, रोहित शेट्टी द्वारा डायरेक्टेड है और इसमें उनके साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में हैं। वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए रणवीर और आलिया की दूसरी बार जोड़ी बन रही है। इससे पहले दोनों फिल्म गली बॉय में साथ में काम कर चुके हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER